एयर इंडिया ने हज तीर्थ यात्रियों को पवित्र जल जमजम की केन (cans) ले जाने की अनुमति दे दी है। सऊदी अरब से आने वाली सभी कमर्शियल उड़ानों पर यात्री 40 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते है। अब एयर इंडिया ने घोषणा की है कि विशेष 5 किलो भत्ता उन हज यात्रियों को दिया जाएगा जो ज़म ज़म (पवित्र जल) लेकर जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया की इस विशेष भत्ते को सामान भत्ते में नहीं गिना जाएगा।
बता दें कि सुबह एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा था कि फ्लाइट एआई 966 और एआई 964 पर तीर्थ यात्री जमजम की केन अपने साथ ले जा सकते हैं। इसी जानकारी एयर इंडिया ने खुद ट्वीट कर
दी थी।
एक एयर इंडिया के एक अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर मीडिया से कहा कि दरअसल, कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से अपने लिए अपने संकरे शरीर वाले विमानों पर जमजम के डिब्बे ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही अधिकारी ने बताया कि इस मुद्दे पर आंतरिक रूप से चर्चा की जा रही है। बता दें कि हज यात्रा करने वाले तीर्थ यात्री मक्का के जमजम कुएं से पवित्र जल लेकर आते है।
बता दें कि यह प्रतिबंध 15 सितंबर तक के लिए लगााय जाना था। जारी किए गए सर्कुलर में लिखा गया था कि 15 सितंबर तक जेद्दाह-हैदराबाद-मुंबई और जेद्दाह-कोचिन फ्लाइट्स में यात्रियों को जमजम का पानी ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments